Pagal Aadmi Ka Khaufnaak Raaz 😱👻 | Free Fire #storytelling

Publicado em

हिन्दी वीडियो। चैनल THE VICKY YT.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और Game ARX की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

यह वीडियो टुंग टुंग, राइस्टार और एक पागल आदमी की कहानी प्रस्तुत करता है, जिसमें एक रहस्यमय हत्या और उसके पीछे के सच का खुलासा होता है।

मुख्य बिंदु

  • टुंग टुंग और गांव का एक पागल आदमी मृत पाए जाते हैं, और विक्की बॉस दावा करता है कि उसने पागल आदमी को टुंग टुंग की हत्या करने के बाद मार दिया था।
  • एक रात राइस्टार को अपने भाई टुंग टुंग की आत्मा दिखाई देती है, जो उसे एक अलग ही कहानी बताती है।
  • आत्मा के अनुसार, विक्की बॉस ने उनके वैज्ञानिक पिता की मशीन के साथ छेड़छाड़ की थी जिससे घोड़े पागल हो गए थे।
  • टुंग टुंग की आत्मा बताती है कि विक्की बॉस ने ही पागल आदमी और उसे मारा था ताकि सच सामने न आ सके।
  • सच्चाई जानने के बाद राइस्टार अपनी कार से विक्की बॉस को टक्कर मारकर उसकी हत्या कर देता है और बदला लेता है।

विषय

कहानीरहस्यआत्माबदलाहत्यागांव
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

टंग टंग और राइस स्टार दोनों ही समोसे बहुत ज्यादा खाते थे। उनके गांव में एक पागल आदमी रहता था। वह हमेशा अपने घोड़े से बात करता रहता था। लेकिन उसका घोड़ा किसी को भी दिखाई नहीं देता था। इसीलिए सभी लोग उसे पागल समझते थे। एक दिन रस्टार किसी जरूरी काम से शहर चला गया। कुछ दिन बाद जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि उसके घर के बाहर भीड़ लगी हुई है। पास जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि वहां टुंग टुंग और गांव के उस पागल आदमी की लाश पड़ी थी। राइस्टार फूट-फूट कर रोने लगा। तभी गांव का विक्की बॉस उसके पास आया और कहा कल टंग टंग घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसने देखा कि वह पागल आदमी खुद ही कुछ बड़बड़ा रहा था। टंग टंग उसके पास गया। पता नहीं उस पागल आदमी ने उससे क्या कहा लेकिन इसके बाद टंग टंग उसके पीछे-पीछे गांव के बाहर बनी एक वीरान हवेली में चला गया। मैं भी उसका पीछा कर रहा था। उस पागल आदमी ने हवेली के अंदर ले जाकर टुंग टुंग को जान से मार दिया। जब मैंने यह देखा तो गुस्से में आकर मैंने उस पागल आदमी को भी जान से मार दिया। राइस्टार ने कहा, "भाई, तुमने बिल्कुल सही किया। धीरे-धीरे कुछ समय बीत गया।" एक रात जब राइस्टार अपने बिस्तर पर लेटा हुआ था तभी उसे अपने भाई की आवाज सुनाई दी। वह झट [संगीत] से उठा तो देखा सामने टंग टंग की आत्मा खड़ी है। कहा भैया जिस दिन तुम शहर गए हुए थे उसी दिन मैं घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह पागल आदमी मेरे पास आया और बोला प्लीज भैया मेरे साथ चलो। तुम्हें कुछ बताना है? मैं भी उसके पीछेछे उस हवेली के अंदर चला गया। वहां जाकर उसने मुझे एक बड़ी सी मशीन दिखाई और कहा, "कई साल पहले हमारे गांव के सभी लोग घोड़े पालते थे। विक्की बॉस का जानवरों का एक बड़ा सा अस्पताल था। एक साल जानवरों में एक भयंकर बीमारी फैल गई जिससे सभी घोड़े बीमार होने लगे। गांव वाले अपने घोड़ों का इलाज कराने के लिए विक्की बॉस के अस्पताल में जाने लगे। इससे वह [संगीत] ढेर सारे पैसे कमाने लगा। मेरे पापा एक साइंटिस्ट थे। उन्होंने एक ऐसी मशीन बनाई थी जिससे एक बार घोड़े का इलाज करने के बाद वह दोबारा कभी बीमार नहीं पड़ता था। इसीलिए विक्की बॉस के अस्पताल में अब कोई भी इलाज कराने नहीं जा रहा था। एक रात विक्की बॉस छिप कर आया और उसने पापा की मशीन के साथ कुछ छेड़छाड़ कर दी। अगली सुबह जब पापा ने उस मशीन से घोड़ों का इलाज किया तो सभी घोड़े पागल हो गए और नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। गुस्से में आकर गांव वालों ने मेरे पापा को भी जान से मार दिया। इस हादसे का मेरे दिमाग पर गहरा असर पड़ा और मैं थोड़ा पागल हो गया। मैंने उससे कहा कि अब मैं उसकी सारी सच्चाई गांव वालों को बता दूंगा। तभी पीछे से विक्की बॉस हंसते हुए बोला बताएगा तब जब तू यहां से जिंदा जाएगा। इसके बाद विक्की बॉस ने हम दोनों को जान से मार दिया और गांव वालों से झूठ बोल दिया कि उस पागल आदमी ने टुंग टुंग को मार दिया था। इसलिए उसने उस पागल आदमी को भी मार दिया। इतना कहकर टंगट की आत्मा हवा में गायब हो गई। अब राइस्टार के सिर पर खून सवार हो गया। अगले दिन जब विक्की बॉस अपनी बाइक से मार्केट जा रहा था तभी सामने से राइस्टार अपनी कार लेकर आया और उसे [संगीत] जोरदार टक्कर मार दी। इससे विक्की बॉस की मौके पर ही मौत हो गई और उसका बदला पूरा हो गया। क्या राइस्टार ने सही किया? कमेंट करके जरूर बताना।
गेम की जानकारी और सिस्टम आवश्यकताएँ

Garena Free Fire

गेम के बारे में: एक्शन-एडवेंचर बैटल रोयाल गेम

प्लेटफ़ॉर्म और कंसोल

आईओएस, एंड्रॉइड

पीसी की न्यूनतम आवश्यकताएँ

उपलब्ध स्रोतों में जानकारी नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट या गेम स्टोर देखें।

अनुशंसित आवश्यकताएँ

उपलब्ध स्रोतों में जानकारी नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट या गेम स्टोर देखें।

आधिकारिक वेबसाइट

स्रोत: Wikidata (CC0) · जाँच की तारीख 2026-10-19

जानकारी बदल सकती है और प्रदर्शन की गारंटी नहीं है। प्लेटफ़ॉर्म सूची अधूरी हो सकती है; आधिकारिक स्टोर में संस्करण की पुष्टि करें।

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

Over The Hill Review - It`s My Game of the Year!

SOY EL JUGADOR MÁS COMPLETO DE VALORANT