Tung Tung Par Aaya Bhoot Ka Saaya 😱👻 Raitstar Ka Badla | Free Fire #storytelling

Publicado em

हिन्दी वीडियो। चैनल THE VICKY YT.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और Game ARX की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

वीडियो में टंग टुंग और राइस्टार नाम के दो किरदारों की कहानी दिखाई गई है। टंग टुंग पर ज्ञान भाई नाम के एक मृत व्यक्ति की आत्मा का साया आ जाता है, जो अपनी और अपनी पत्नी की हत्या का बदला विक्की बॉस से लेना चाहता है। अंत में राइस्टार विक्की बॉस की हत्या कर देता है जिससे आत्मा को शांति मिल जाती है।

मुख्य बिंदु

  • टंग टुंग रात के समय अचानक गांव के बाहर एक वीरान हवेली के पास गया और रोने लगा, जिसका पीछा राइस्टार ने किया।
  • गांव वालों के बताने पर राइस्टार टंग टुंग को बिहारी बाबा के पास ले गया, जिन्होंने भूत भगाने के लिए तंत्र-मंत्र किया।
  • टंग टुंग के शरीर में आई आत्मा ने अपना नाम ज्ञान भाई बताया और खुलासा किया कि विक्की बॉस ने उसकी और उसकी पत्नी की हत्या कर दी थी।
  • ज्ञान भाई की आत्मा ने राइस्टार से विक्की बॉस को मारने की विनती की ताकि उसकी आत्मा भटकना बंद हो सके।
  • राइस्टार ने अपनी कार से विक्की बॉस की बाइक को टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी, जिससे आत्मा को शांति मिल गई।

विषय

भूतआत्माबदलाहवेलीतंत्र-मंत्रअपराध
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

टंग टुंग और राइस्टार दोनों ही बहुत शराब पीते थे। लेकिन फिर भी बहुत प्यार से रहते थे। एक रात टुंग टुंग सोते-सोते अचानक उठा और सीधा कहीं जाने लगा। राइस्टार यह सब देख रहा था। टंग टुंग गांव के बाहर वीरान पड़ी एक हवेली की तरफ जाने लगा। राइस्टार भी उसका पीछा करने लगा। टुंग टंग हवेली के बाहर खड़े सूखे पेड़ के पास जाकर रोने लगा। राइस्टार गुस्से में बोला, "क्या कर रहा है यह सब? पागल हो गया है क्या? टंग टुंग पीछे मुड़ा और उसने राइस्टार को ऊपर से नीचे तक देखा। फिर वह वापस घर की तरफ चला गया। लेकिन घर आकर वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। राइस्टार को कुछ समझ नहीं आ रहा था। तभी गांव वालों ने बताया, "हम्हें लगता है कि तुम्हारे भाई पर किसी भूत का साया है। पास के ही कब्रिस्तान में बिहारी बाबा रहते हैं। वे लोगों के शरीर से भूत निकाल देते हैं। अगले दिन राइस्टार टुंग टुंग को उनके पास ले गया। बिहारी बाबा ने उसके ऊपर कुछ तंत्र मंत्र किया। उसके बाद टुंग टुंग के शरीर में किसी दूसरे आदमी की आत्मा आ गई। राइस्टार ने गुस्से में पूछा, "कौन हो तुम?" तो उसने रोते हुए कहा, "मेरा नाम ज्ञान भाई है। मैं कई साल पहले अपनी बीवी पायल के साथ पास की ही हवेली में रहता था। मैं लोगों को ब्याज पर रुपए दिया करता था। काम हो जाने के बाद लोग मुझे पैसे वापस कर देते थे। एक दिन मेरे पास गांव का ही एक आदमी विक्की बॉस आया और बोला, "भाई साहब, मुझे पैसों की बहुत जरूरत है। कृपया करके मुझे ₹ लाख दे दीजिए। मैंने उसे पैसे दे दिए। कुछ महीने बाद मैं गांव से गुजर रहा था।" तभी मेरी मुलाकात विकी बॉस से हुई। मैंने उससे अपने पैसे मांगे तो उसने कहा, "भाई साहब, एक-दो दिन में मैं आपको पैसे दे दूंगा। आप निश्चिंत रहिए। मैं वहां से चला गया।" लेकिन वह मुझे पैसे वापस नहीं देना चाहता था। इसीलिए एक रात वह दो-तीन गुंडों को लेकर मेरे घर आ गया। मैं और पायल आराम से अपने बिस्तर पर सो रहे थे। तभी उन लोगों ने हमें जान से मार दिया। इसके बाद उन्होंने हमारी लाशों को घर के बाहर खड़े पेड़ के नीचे गाड़ दिया। कुछ दिन पहले तुम्हारा भाई वहां से गुजर रहा था। उसने उस पेड़ के पास पेशाब कर दिया। इसके बाद मेरी आत्मा उसके पीछे-पीछे तुम्हारे घर तक पहुंच गई। लेकिन मैं उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। प्लीज तुम विक्की बॉस को मार दो। नहीं तो मेरी आत्मा ऐसे ही भटकती रहेगी। इतना कहकर ज्ञान भाई की आत्मा टंग टंग के शरीर से निकल गई और टंग टुंग फिर से सामान्य हो गया। अगले दिन विकी बॉस मार्केट की तरफ जा रहा था। तभी सामने से राइस्टार अपनी कार लेकर आया और जानबूझकर विक्की बॉस की बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ज्ञान भाई और पायल की आत्मा को शांति मिल गई। तो दोस्तों क्या राइस्टार ने सही किया? कमेंट करके जरूर बताना।
गेम की जानकारी और सिस्टम आवश्यकताएँ

Garena Free Fire

गेम के बारे में: एक्शन-एडवेंचर बैटल रोयाल गेम

प्लेटफ़ॉर्म और कंसोल

आईओएस, एंड्रॉइड

पीसी की न्यूनतम आवश्यकताएँ

उपलब्ध स्रोतों में जानकारी नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट या गेम स्टोर देखें।

अनुशंसित आवश्यकताएँ

उपलब्ध स्रोतों में जानकारी नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट या गेम स्टोर देखें।

आधिकारिक वेबसाइट

स्रोत: Wikidata (CC0) · जाँच की तारीख 2026-10-18

जानकारी बदल सकती है और प्रदर्शन की गारंटी नहीं है। प्लेटफ़ॉर्म सूची अधूरी हो सकती है; आधिकारिक स्टोर में संस्करण की पुष्टि करें।

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

Over The Hill Review - It`s My Game of the Year!

SOY EL JUGADOR MÁS COMPLETO DE VALORANT