भारत vs वेस्टइंडीज दूसरे T20 का सिमुलेशन गेमप्ले | INDvsWI 2nd T20 आखिरी 10 ओवर का सिमुलेशन गेमप्ले

Publicado em

हिन्दी वीडियो। चैनल Cric7.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और Game ARX की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

सिमुलेशन गेम प्ले सीरीज के दूसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। वेस्टइंडीज ने 208 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने रोमांचक मुकाबले में हासिल कर लिया। ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य बिंदु

  • वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा।
  • वैभव सूर्यवंशी ने 39 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली और ईशान किशन ने अर्धशतक बनाया।
  • श्रेयस अय्यर रन आउट हुए और मध्यक्रम में कुछ विकेट जल्दी गिरे, जिससे मैच रोमांचक हो गया।
  • ईशान किशन और सुयास हेडगे ने पारी को संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
  • आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए रन चाहिए थे और टीम ने चार विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

विषय

भारत बनाम वेस्टइंडीजटी20 मुकाबलासिमुलेशन गेम प्लेक्रिकेट हाइलाइट्सईशान किशनवैभव सूर्यवंशीरोमांचक जीत
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

नमस्कार साथियों स्वागत है एक और बड़े महा मुकाबले में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आइ ये दूसरा टी-20 का मुकाबला सिमुलेशन गेम प्ले की सीरीज का ये दूसरा मुकाबला है। अब जीत के लिए भारतीय टीम को 60 गेंदों पर 129 रनों की आवश्यकता। आखिरी 10 ओवर का मुकाबला शेष बचा है। देखेंगे आप कि आज वेस्ट इंडीज की टीम ने 208 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा। बाकि हुसैन गेंदबाजी के लिए तैयार। अपने स्पिन का तीसरा ओवर लेकर चलेंगे। और पहली गेंद पर कप्तान श्रेयसी ने गेंद को उड़ा दिया लॉन्ग ऑफ के क्षेत्र में और गेंद सीमा रेखा के बाहर छह रन के लिए और के साथ आखिल हुसैन का स्वागत किया। बहुत-बहुत धन्यवाद साथियों हमारे साथ इस मुकाबले में जुड़ने के लिए। अगर आप भी चाहते हैं कि ये टी20i का मुकाबला सिमुलेशन गेम प्ले का मुकाबला भारत की टीम जीते तो वीडियो को लाइक करके कमेंट बॉक्स में भारत माता की जय लिखना। आप बिल्कुल मत भूलिएगा। अखिल हुसैन लेकर तैयार है ओवर की दूसरी गेंद। भारत की टीम की ओर से कप्तान सुरेश अयर और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर है। इस बार गेंद को खेल दिया। गुड प्रगति थी और लॉन्ग ऑफ के क्षेत्र में खेला एक रन के लिए इस सिंगल के बाद अब वैभव के पास स्ट्राइक पहुंचेगी। अगर आप देखेंगे आखिरी 58 गेंदे और जीतने के लिए अभी भी 122 रनों की आवश्यकता है। तो यह मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और यहां से देखना होगा कौन सी टीम बाजी मारेगी। कौन सी टीम इस मुकाबले को अपनी झोली में डालेगी। अखिल हुसैन इस बार दिशा चेंज करते हुए राउंड द विकेट चलेंगे गेंद को सीधे बल्ले के साथ खेल दिया है कवर पर एक रन के लिए इस सिंगल के बाद अब वापस स्ट्राइक अय्यर के पास पहुंचेगी जहां पर आप देखेंगे कप्तान सुरेश अयर 12 गेंदों का सामना करके 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहा है दूसरी छोर पर वैभव 31 गेंदे 51 रन अगली गेंद ओवर द विकेट अखिल हुसैन लेकर चलेंगे तीन फील्डर ऑफ साइड में है दो फील्डर ऑन साइड में है श्रेयस अयर के इस बार फिर फटकी हुई गेंद थी गुड पर गेंद एक रन के लिए गेंद को निकाला और एक रन आसानी के साथ पूरा करेंगे अब फिर से लेफ्ट राइट का कॉम्बिनेशन आपको क्रीज पर नजर आएगा बेहद ही शानदार यह मुकाबला सिमुलेशन गेम प्ले का साथियों यह दूसरा मुकाबला है टी20 आई सीरीज का पहले मुकाबले में भारत की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज करी थी और आज देखना होगा कितने विकेट से एक और बड़ा हिट वैभव के बल्ले से फुल लेंथ की गेंद थी एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से इनसाइड आउट आउट शॉट खेला छह रन के लिए के साथ भारतीय टीम का स्कोर 94 रन तीन विकेट के नुकसान पर तो यह शानदार साझेदारी का प्रदर्शन वैभव और अय्यर के बीच अर्शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है लेकिन आप देखेंगे तीन विकेट काफी जल्दी गिर चुके थे अभिषेक शर्मा ईशान किशन और संजू सैमसन के वो विकेट काफी ज्यादा महत्वपूर्ण विकेट थे लेकिन आज वो इस मुकाबले में कुछ खास कार्य नहीं कर पाए आखिल हुसैन लेकर चलेंगे अंतिम गेंद इस ओवर की सामना करने के लिए वैभव तैयार हैं। वैभव सूर्यवंशी के लिए गेंद इस बार लेट कट किया रन के लिए भागे और रन आउट का मौका था लेकिन मुझे लगता है यहां पर चूके क्योंकि अच्छी रनिंग बिटवीन द विकेट दोनों ही बल्लेबाजों के बीच जब तक से होप गेंद को कलेक्ट करके विकेट पर थ्रो करते ऑलरेडी मुझे लगता है श्री अयर पहुंच चुके थे लेकिन वो तो अब करीबी मामला है देखना पड़ेगा अंपायर का क्या डिसीजन रहता है लेकिन यहां पर आउट बड़ा विकेट अब भारतीय टीम को बड़ा झटका का लगता हुआ श्रेयस अय्यर के रूप में यहां पर रन आउट के रूप में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। 11 ओवर की समाप्ति 94 रन चार विकेट के नुकसान पर दुर्भाग्यपूर्ण ये बात है अय्यर के लिए। कप्तान अय्यर चले निराशा के साथ अब ईशान किशन क्रीज पर आ चुके हैं। रोशन चीज़ अब आपको गेंदबाजी में नजर आएंगे। अगर साथियों आपको हमारी कमेंट्री पसंद आ रही है, सिमुलेशन गेम प्ले के यह मुकाबले पसंद आ रहे हैं, तो वीडियो को लाइक करके और यह मुकाबला आप कहां से देख रहे हैं, वो भी कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। आकाश जी जुड़ते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद आकाश भाई का। इस बार लेकर चले उड़ा दिया गेंद को लॉन्ग ऑफ के क्षेत्र में। गेंद हवा के अंदर दो फील्डर नीचे मौजूद। लेकिन अब फील्डर बनेंगे दर्शक और दर्शक बन जाएंगे इस बार फील्डर। गेंद सीमा रेखा के पार और इस के साथ भारतीय टीम ने 100 के आंकड़े को छू लिया है। अब जीतने के लिए आखिरी 53 गेंदों पर 108 रनों की आवश्यकता है। यानी जो रिक्वायर्ड रन रेट है वो आपको 12 की देखने को मिलेगी। रोस्टन चेस बिल्कुल तैयार। ओवर की अगली गेंद लेकर इस बार लेग स्टंप पर गेंद थी। ऑफ स्टंप के बाहर निकल कर एक बार फिर फाइन लेग के क्षेत्र में गेंद को खेला। एक रन पूरा करेंगे। इस सिंगल के बाद स्ट्राइक ईशान किशन के पास पहुंचेगी। आज अगर बात करेंगे तो ईशान किशन का यह रोल काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रोल होने वाला है इस मुकाबले में क्योंकि एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद है भारत की टीम को। अगर यहां से विकेट गिरा तो भारत की टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आएगी। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] रोस्टन चेस की अगली गेंद लेकर चले राइट आर्म राउंड द विकेट। इस बार गुड लेंथ पर गेंद थी। फिर से स्वीप शॉट खेला है। पीछे फ़ील्डर मौजूद लेकिन अच्छी ड्राइव लेकिन नहीं रोक पाएंगे इस गेंद को। तीर के तरकस से यह गेंद निकली और बाउंड्री से पहले नहीं रोक पाएगी। ईशान के बल्ले से यह खूबसूरत डाउन द ग्राउंड शॉट चार रन के लिए। और ईशान किशन ने चौके के साथ अपना खाता खोला। क्या बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी। कप्तान श्रेयस अयर का विकेट जाने के बाद कहीं ना कहीं भारतीय डग आउट में निराशा जरूर थी लेकिन उस निराशा को खत्म किया है ईशान किशन ने उस निराशा को अब आशा में बदलते हुए नजर आ रहे हैं दोनों ही बल्लेबाज रोशन चेस ओवर की अगली गेंद लेकर तैयार सामना करने के लिए ईशान किशन लेफ्ट हैंड बल्लेबाज तैयार अब आप देखेंगे कि भारतीय टीम के लिए और दोनों ही लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं दोनों ही क्या कर पाएंगे ये बड़ा सवाल होगा इस बार फिर से खेल दिया। कलायु की मदद से गेंद स्क्वायर लेग पर जा रही है। एक रन के लिए बल्लेबाज पलटे हैं और एक रन आसानी के साथ पूरा करेंगे। साथियों अगर आप यह मुकाबला राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, अहमदाबाद कहीं से भी देख रहे हैं तो आप अपनी सिटी स्टेट का नाम कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। [गला साफ़ करने की आवाज़] रोस्ट एंड चेस अगली गेंद लेकर तैयार। ओवर की पांचवी गेंद। सामना करने के लिए वैभव तैयार है। क्या शानदार बल्लेबाजी अब तक वैभव सूर्यवंशी ने की है। इस बार फुल लेंथ की गेंद स्लॉट में गेंद थी और जब स्लॉट में गेंद होती है तो वो बाउंड्री रेखा के पार तीसरे टियर में ही आपको गेंद नजर आएगी। ये बड़ा अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के अंदर आपको लंबे-लंबे हिट देखने को मिल रहा है। वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के बल्ले से। वैभव पहुंचे 70 के स्कोर पर और भारत ही टीम का स्कोर 112 रन चार विकेट के नुकसान पर। रोस्ट जी अपने ओवर की अंतिम गेंद लेकर चलेंगे। सामना करेंगे वैभव। क्या इस अंतिम गेंद पर भी बड़ा हिट आएगा क्योंकि अब तक अच्छी बल्लेबाजी अच्छी थिंकिंग के साथ वैभव ने बल्लेबाजी करी है और रमेश जी का कहना है कि वैभव आज 100 बनाएंगे। बिल्कुल अभी जिस अंदाज में खेल रहे हैं ऐसा लग रहा है वैभव अपने शतक से नहीं चूकेंगे। आज इस बार हल्के हाथों से खेल दिया एक रन के लिए और लॉन्ग ऑन पर जब तक गेंद को फील्ड किया जाएगा एक रन आसानी के साथ पूरा कर लेंगे सिंगल के साथ 12 ओवर की समाप्ति भारतीय टीम का स्कोर 113 रन चार विकेट के नुकसान पर अब अखिल हुसैन अपने स्पेल का अंतिम ओवर लेकर चले 25 रन खर्च किए अब तक तीन ओवर के अंदर [हौसला बढ़ाने की आवाज़] आखिर हुसैन तैयार ओवर की पहली गेंद लेफ्ट आर्म राउंड द विकेट और इस पर गेंद हवा में थर्ड मैन के क्षेत्र में खेला है लेकिन डीप थर्ड मैन पर फील्डर है। एक ही रन मिलेगा सिंगल के बाद ईशान किशन के पास स्ट्राइक पहुंचेगी। आप देखेंगे अखिल हुसैन यहां पर अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन विकेट नहीं मिल रहा। उससे भी अच्छी बात कि भारतीय टीम के जो बल्लेबाज है वो बेहतरीन बल्लेबाजी के रिदमम में है। अपने एक्सपीरियंस अपने अनुभव और अपनी काबिलियत का यहां पर प्रदर्शन करते हुए आखिरी 47 गेंदे 94 रनों की आवश्यकता और इस बार गैप के अंदर गेंद को खेल दिया। पीछे फील्डर नहीं और गेंद चली जाएगी सीमा रेखा के पार डाउन द ग्राउंड चार रन के लिए। आप देखेंगे कि ईशान किशन ने अब तक दो बड़े चौके लगाए। दोनों ही डाउन द ग्राउंड कोई बड़ा जोखिम नहीं लिया। तो ये भारतीय टीम की अच्छी रणनीति। एक तरफ से वैभव बड़े हिट लगा रहे हैं। जोखिम ले रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ से ईशान किशन की यहां पर शानदार बल्लेबाजी और कहीं ना कहीं अपने रोल को जानते हैं कि यहां पर एंकर की भूमिका ईशान किशन को निभानी पड़ेगी। इस मुकाबले में ईशान किशन का टिके रहना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। आखिल हुसैन लेकर तैयार है। पावर की अगली गेंद देखना होगा इस बार थर्ड मैन के क्षेत्र में नजाकस के साथ खेला लेकिन श थर्ड मैन पर फील्डर मौजूद है। एक डॉट गेंद देखने को मिली। काफी समय के बाद यह डॉट गेंद आई है। तो कहीं ना कहीं अखिल हुसैन के लिए अच्छी बात है। अगर आपके पास अच्छा रिदमम होता है तो अच्छी थिंकिंग भी आपके पास आती है और उसके अकॉर्डिंग आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं। कॉन्फिडेंस भी आपका बढ़ता है। अगर आप विकेट मिल जाए तो यहां पर वेस्ट इंडीज की टीम इस मुकाबले में आपको वापसी करते हुए नजर आएगी बल्कि डोमिनेट करती हुई भी नजर आ सकती है। [गला साफ़ करने की आवाज़] इस बार फ्लिक शॉट खेला है। क्या शानदार टाइमिंग के साथ गेंद को पहुंचा दिया मिड विकेट के ऊपर से। अह छह रन के लिए यह 72 मीटर का लंबा सिमुलेशन गेम प्ले की सीरीज में फिर से आपका बहुत-बहुत स्वागत साथियों। अगर आपको अब लगता है कि आज भारत की टीम जीतेगी तो कमेंट बॉक्स में भारत माता की जय लिखना और वंदे मातरम लिखना बिल्कुल मत भूलिएगा। अगर आप भी भारतीय टीम के बहुत बड़े सपोर्टर हैं और आप चाहते हैं दिल से चाहते हैं कि भारतीय टीम यह मुकाबला जीते। अखिल हुसैन बिल्कुल तैयार ओवर की पांचवी गेंद लेकर तैयार है ईशान किशन के लिए एक बार फिर पुल जरूर किया है लेकिन डीप स्क्वायर लेग और मिड विकेट के बीच में बड़ा गैप और गैप को फैदा लेग स्टंप पर गेंद थी इस बार अखिल हुसैन के द्वारा अगर आप छोटी गेंदबाजी करेंगे तो आपका हसन यही होगा मैं अखिल हुसैन से अब एक ही बात कहना चाहूंगा कि अगर आप फुल लेंथ की गेंद डालें लंबाई भरी गेंद डाले तो बल्लेबाज के लिए उतना आसान नहीं होता है बड़े शॉट लगाना। लेकिन अखिल हुसैन को समझना पड़ेगा। तीन फील्डर आपने ऑन साइड में ले रखे हैं और दो फील्डर आपके द्वारा ऑफ साइड में है। तो कहीं ना कहीं आप अपनी फील्ड की अकॉर्डिंग गेंदबाजी करें और बल्लेबाज को मजबूर करें कि उस क्षेत्र में वह बड़े शॉट खेले हैं। इस बार अच्छी गेंद थी। लॉन्ग ऑफ के क्षेत्र में एक रन के लिए पलटे। एक रन आसानी के साथ पूरा करेंगे। 13 ओवर की समाप्ति। भारत की टीम का स्कोर 129 रन चार विकेट के नुकसान पर। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] अब आखिरी सात ओवर 42 गेंदों पर 89 रनों की आवश्यकता है। 79 रन अब देखना होगा क्या यह स्कोर अचीवेबल बन पाएगा। रोस्टन चेस फिर से गेंदबाजी के क्रम में आ चुके हैं। पहली गेंद इस ओवर की लेकर चलेंगे ईशान किशन के लिए। ईशान किशन को अब अच्छी बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। जिस रफ्तार से ईशान किशन चल रहे हैं। उसी रफ्तार से कुछ बड़े हिट और लगाने पड़ेंगे। रोशन चेस की है पहली गेंद और इस बार लंबाई भरी गेंद थी। बल्लेबाज ने गेंद को मिड विकेट के क्षेत्र में खेला एक रन के लिए। इस सिंगल के बाद वैभव के पास स्ट्राइक पहुंचेगी। निश्चित तौर पर वैभव के ऊपर भी दबाव होगा। दबाव ईशान किशन के ऊपर भी है। रोस्टन चीज़ के द्वारा यह अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन। अगर आप लंबाई भरी गेंदबाजी करेंगे तो बल्लेबाज के पास उतने ज्यादा ऑप्शन नहीं होंगे। लेकिन छोटी गेंद डालेंगे तो वो ऑफ स्टंप के बाहर जाकर भी उसको पंच कर सकते हैं। लेग साइड की तरफ आकर भी इस गेंद को पुल कर सकते हैं। तो आप जितना हो सके बल्लेबाजों को ऑप्शन कम दे, रूम कम दे तभी जाकर आप बल्लेबाजों को रोक पाएंगे। इस बार गेंद हवा में मुझे लगता है मिस टाइम हुआ है लॉन्ग ऑन पर फील्डर और वैभव का विकेट मैंने जिस प्रकार आपको बोला था अगर रोस्टन चीज फुल लेथ की गेंद डालेंगे तो बल्लेबाज चूकेंगे और वही देखने को मिला। लॉन्ग ऑन पर पकड़े गए वैभव सूर्यवंशी और सार जोसफ ने क्या शानदार कैच पकड़ लिया। अब भारत की टीम को यह पांचवा बड़ा झटका लगा है। वैभव सूर्यवंशी के रूप में आज सूर्यवंशी ने 39 गेंदों का सामना किया। 72 रन बनाकर आप पवेलियन की राह लेते हुए और रोस्टन चेस के नाम ये बड़ी सफलता वेस्ट इंडीज की टीम को ये पांचवी बड़ी सफलता मिलती हुई। अब देखना होगा वैभव के बाद बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर कौन आएगा। अक्षर पटेल एक अनुभवी खिलाड़ी है। अनुभवी बल्लेबाज अनुभवी ऑलराउंडर है। क्या अक्षर पटेल अपना अनुभवी इस मुकाबले में झोक पाएंगे? आखिरी 40 गेंदे 78 रनों की आवश्यकता है। साथियों सिमुलेशन गेम प्ले के अंदर अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुके हैं। और सामने है रोस्ट एंड चीज़ और लेकर चले अगली गेंद। इस बार गेंद हवा के अंदर और इस बार नीचे फील्डर एक और बड़ा विकेट लगातार बैक टू बैक दूसरा बड़ा विकेट रोस्टन चेस के नाम और अक्सर पटेल बिना कोई खाता खोले गोल्डन डक बनाकर मिड विकेट पर अपना विकेट गवाते हुए सरफेन रदरफोर्ड का यह बेहतरीन कैच और 130 के स्कोर पर भारत की टीम ने छठा बड़ा विकेट गवा दिया क्या अब यहां से भारत की टीम वापसी कर पाएगी अनुभव बिल्कुल बहुत था लेकिन पारी को संभाल नहीं पाए। अब एक और युवा बल्लेबाज उभरते सितारे सुया सेठगे बल्लेबाजी करने के लिए आ चुके हैं। आईशान किशन का साथ निभाना पड़ेगा सुया सेठगे को क्योंकि अब यहां से मुकाबला अगर जीतना है तो एक अच्छी साझेदारी आपको बनानी पड़ेगी। सातवें विकेट के लिए। अब देखना होगा दोनों ही बल्लेबाज कितने रन जोड़ पाएंगे। इस बार ओवर द विकेट गेंद को खेल दिया थर्ड मैन पर और थर्ड मैन और पॉइंट के बीच कोई फील्डर नहीं। गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए और सुया सेठ के ने आते ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। ये अच्छी बात है कि आप बड़ा जोखिम नहीं ले रहे हैं। जो गेंद खराब मिल रही है उस गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने में आप सक्षम हो रहे हो। तो ये आपकी अच्छी सोच है। आप देखेंगे कि तीन फील्डर ऑफ साइड के अंदर है और दो फील्डर ऑन साइड के अंदर है। तो बिल्कुल अच्छी फील्ड नजारा की है रोस्टन चेस ने इस ओवर में दो बड़े विकेट निकाले हैं रोस्टन चेस ने। इस बार एक और बेहतरीन ड्राइव नीचे फील्डर है। पीछे फील्डर है लेकिन रोक नहीं पाएंगे। बैक टू बैक ये दूसरा बड़ा चौका सुया सेठ ग के द्वारा। इस चौके के बाद भारत की टीम के स्कोर में इजाफा। 138 रन छह विकेट के बाद 37 गेंदों पर अब जीतने के लिए 70 रनों की आवश्यकता होगी। क्या भारत की टीम यह रन बना पाएगी? क्या आज भारतीय टीम यह मुकाबला जीत पाएगी? [हौसला बढ़ाने की आवाज़] अगली गेंद रोस्टन चेस लेकर चलेंगे। ओवर की अंतिम गेंद सामना करने के लिए। सुया सेठ गेंद तैयार है। इस बार मिडिल स्टंप पर गेंद पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई डॉट गेंद के साथ 14 ओवर की समाप्ति। भारतीय टीम का स्कोर 138 रन छह विकेट के नुकसान पर अब जीतने के लिए आखिरी छह ओवर का मुकाबला यानी 36 गेंदों पर 70 रनों की आवश्यकता है। अब गेंदबाजी में रोमारियो शेफर्ड राइट आर्म मीडियम पेसर गेंदबाज आ चुके हैं। क्या विकेट निकाल पाएंगे? वेस्ट इंडीज के टीम को अब एक ईशान किशन के विकेट की आवश्यकता है। अगर वह विकेट मिल जाएगा तो ईशान किशन के बाद भारतीय टीम में कोई अच्छा बल्लेबाज नहीं बाकी रहेगा। लेकिन ईशान किशन जिस रिदमम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिस तरीके से इनका फॉर्म है उनको आउट करना थोड़ा मुश्किल होगा। इस बार फुल लेंथ की गेंद यॉर्कर गेंद सटीक जड़ के अंदर डाली थी। पांचवे स्टप पर ईशान किशन ऑन साइड के क्षेत्र में बड़ा हिट घुमाना चाहते थे। लेकिन बैट और बॉल के बीच कोई संपर्क नहीं। एक और डॉट गेंद रोमारियो सेफर्ड का यह पहला ओवर है और पहले ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज को चकमा दिया है। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] इस बार बेहतरीन ड्राइव गैप के अंदर और बिल्कुल डीप पॉइंट के क्षेत्र में फील्डर खड़े थे। लेकिन अब वो काफी ज्यादा फाइन था। उसके कारण गेंद सीमा रेखा के पास चार रन के लिए और इस चौके की बदौलत भारत की टीम पहुंची 142 के स्कोर पर। छह विकेट गवाए हैं भारतीय टीम ने। लेकिन अब यहां से भारतीय टीम को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। आपको रन भी बनाने हैं। आपको विकेट भी रोक कर रखने हैं। तो ये थोड़ा ईशान किशन के लिए कठिन कार्य होगा। लेकिन ईशान किशन के लिए नामुमकिन नहीं होगा क्योंकि इस तरह की बल्लेबाजी ईशान किशन पहले भी कर चुके। इस तरीके के मुकाबले ईशान किशन अपनी टीम को जीता चुके हैं। यहां पर रोमारिस की अगली गेंद यर्कर गेंद सटीक और इस बार लॉन्ग ऑफ पर गेंद को खेला एक रन के लिए सिंगल के बाद अब स्ट्राइक सुया सेठगे के पास पहुंचेगी। ये अच्छी लाइन और लेंथ है रोमारियो सफर्ड के द्वारा। रोमारियो सफर्ड को पता है कि जो फील्डर तीन फील्डर आपने ऑफ साइड की तरफ लिया है तो ऑफ स्टंप के बाहर आपको जड़ में यॉर्कर गेंद करनी पड़ेगी। वाइड योर्कर अगर आप गेंदबाजी करते हैं तो बल्लेबाज के पास उतने ऑप्शन बचते नहीं है। रोमारियोफर्ड अगली गेंद लेकर तैयार आशु या सेठ के लिए रोमारियो सैफर्ड की ये चौथी गेंद तेज कदमों के साथ चली और इस बार अच्छी गेंद थी। गुड लेंथ पर गेंद बल्लेबाज घुमाना चाहते लेकिन बीट हुए एक और डॉट गेंद लगातार आपको डॉट गेंदबाजी करनी होगी बल्लेबाजों को चकमा देना होगा क्योंकि 32 गेंदों पर 65 रन अगर आप टी20 में देखें सिमुलेशन गेम प्ले की सीरीज में देखें तो बनते हैं और रोमारियो शेवर्ड की अगली गेंद एक और सटीक जड़ के अंदर गेंद थी कवर के क्षेत्र में गेंद को खेला कवर पर इस बार अच्छी फील्डिंग एक और डॉट गेंद तो अब तक रोमारियो शेफर्ड का ये ओवर बेहतरीन गुजरा है पांच गेंदों पर मात्र पांच रन खर्चे हैं। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] अंतिम गेंद इस ओवर की लेकर चलेंगे सुया सेठगे के लिए और रोमारियो सेफ राइट आर्म तेज गेंदबाज लेकर चले तेज कदमों के साथ इस बार अंपायर को पार किया और इस बार सीधे बल्ले के साथ खेला जरूर है। पीछे फील्डर ने मौजूद लेकिन वन बाउंड चार रनों के लिए गेंद निकल जाएगी। 15 ओवर की समाप्ति। भारतीय टीम का स्कोर 147 रन छह विकेट के नुकसान पर आखिरी 30 गेंदे 61 रन हर एक गेंद पर अब भारतीय टीम के बल्लेबाजों को दो रन बटोरने होंगे। यानी जो आप रिक्वायरमेंट देखेंगे 12 प्लस की रिक्वायरमेंट है। रोस्ट एंड चेस अपने स्पेल का अंतिम मोड लेकर चलेंगे सामना करने के लिए। सुयास हेडगे बिल्कुल तैयार है और ईशान किशन भी तैयार है। फिलहाल स्ट्राइक पर है ईशान किशन और सुयास हेडगे नॉन स्ट्राइक पर अब आपको नजर आएंगे। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] रोस्टन चेस पहली गेंद लेकर चले इस बार फुल लेंथ की गेंद थी फ्लिक किया है ऑन साइड के क्षेत्र में स्क्वायर लेग पर फील्डर है एक ही रन मिलेगा और इस सिंगल के बाद सुया सेगे के पास स्ट्राइक पहुंचेगी अगर आप देखेंगे कि सुया सेगे एक यंग बल्लेबाज है युवा बल्लेबाज है तो प्रेशर बिल्कुल बल्लेबाज के ऊपर होगा क्योंकि अब आपके ऊपर प्रेशर है कि 29 गेंदों में अब आपको 60 रन बनाने हैं तो सुया सेगे को उसी प्रकार की बल्लेबाजी करनी होगी। या तो आपको सिंगल लेकर स्ट्राइक ईशान किशन को देनी होगी या फिर आपको बड़े हिट लगाने पड़ेंगे। लेकिन इस बार स्लॉट में गेंद थी रोशन चेस ने थोड़ी सी गलती की है। लाइन और लेंथ में बदलाव कवर के ऊपर से एक बड़ा लगा दिया है। सुया सेठगे ने। अगर सुया सेठगो को इस प्रकार की गेंदबाजी मिलेगी तो बिल्कुल सुया सेठगे बड़ा हिट लगाएंगे और एक ये बेहतरीन देखने को मिला सुया सेठगे के बल्ले से और भारत की टीम ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया अब जीतने के लिए आखिरी 28 गेंदों पर 54 रन की आवश्यकता है और रोशन चेज एक बार फिर लेकर चलेंगे ओवर की यहां पर तीसरी गेंद सामना करेंगे सुया सेठ के क्या इस गेंद पर सुया सेठ के द्वारा एक और बड़ा हिट आएगा और इस बार ऑफ स्टंप के बाहर निकल कर मिड विकेट पर गेंद को खेला लॉन्ग ऑन के फील्डर के द्वारा अच्छी फील्डिंग एक ही रन मिलेगा तो सिंगल डबल भी लेने इस मुकाबले में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि आप सिर्फ और चौके से बड़ी बाउंड्री से मुकाबला नहीं जीतते बल्कि एक सटीक रणनीति से मुकाबला जीतते हैं। आपको पता होना चाहिए कि अब आपको किस रन रेट के हिसाब से रन चाहिए। प्रति ओवर में आपको कितने रन बटोरने हैं। तो वह आप एक पर्सनलाइज गेंदबाज को टारगेट करते हैं और उनके सामने जब खराब गेंदे आपको मिलती है तो आप बड़े हिट लगाते हैं। वही देखने को राय ईशान किशन सुया सेठगे के द्वारा। इस बार लेग स्ट पर गेंद थी यॉर्कर गेंद लेकिन कुछ खास नहीं कर पाएंगे ईशान किशन। एक और डॉट गेंद। तो पिछले दो से तीन ओवर के अंदर वेस्ट इंडीज की टीम ने इस मुकाबले में वापसी की है। उस मुकाबले को पकड़ मजबूत की क्योंकि लगातार विकेट का पतन आपको देखने को मिला। दो-तीन विकेट पिछले तीन ओवर के अंदर भारत की टीम ने गवाए थे। अब आखिरी 26 गेंदों का मुकाबला 53 रनों की आवश्यकता। 16वां ओवर प्रगति पर है। रोस्टन चेस की इस ओवर की अंतिम दो गेंदे। और इस बार हवाई यात्रा के लिए गेंद को भेज दिया। अब फाइन लेग के क्षेत्र में गेंद सीमा रेखा के बाहर छह रन के लिए के साथ भारतीय टीम का स्कोर 161 रन छह विकेट के नुकसान पर लगातार रन बनने के साथ अब दबाव गेंदबाज के ऊपर भी होगा। ईशान किशन का यह बेहतरीन बेहतरीन फ्लिक किया इस बार कलयुग के मदद से एक और बड़ा रोस्ट एंड चेस अब तक 3.5 ओवर में 52 रन खर्च कर चुके हैं। दो विकेट बहुमूल्य निकाल चुके हैं। अंतिम गेंद इस ओवर की लेकर चलेंगे। सामना करेंगे लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ईशान किशन। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] ईशान के लिए दो फील्डर ऑन साइड में है। तीन फील्डर ऑफसाइड में तो इस बार स्टंप की लाइन पर गेंद थी। तेज रफ्तार से रोस्टन चेस ने डाली। ओवर की समाप्ति। 16 ओवर की समाप्ति। भारतीय टीम का स्कोर 161 रन छह विकेट के नुकसान पर अब आखिरी 24 गेंदों का मुकाबला है। 47 रनों की आवश्यकता है। रोशन चेस के बाद अब गेंदबाजी में रोमारियो शेफर्ड आए। रोमारियो शेफर्ड ने पहले ओवर में मात्र नौ रन खर्चे थे और अपनी टीम को इस मुकाबले में वापसी करवाया था। मौका अच्छा मिला था रोमारियो शेफर्ड को और उस मौके को भुनाया भी है रोमारियो शेफर्ड ने। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] पहली गेंद लेकर चले इस बार छोटी गेंद थी पुल किया है स्क्वायर लेग और मिड विकेट पर काफी लंबा गैप था उस गैप को भेज दिया सुया सेठगे ने चार रन के लिए सुया शेठगे की यहां पर बात करेंगे तो सुया शेठगे को भी छोटी गेंदे पसंद है आप किसी भी भारतीय बल्लेबाज से पूछेंगे कि आपकी सबसे फेवरेट गेंद कौन सी है तो वो बोलेंगे हमारी सबसे फेवरेट गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ है यानी छोटी गेंद है और छोटी गेंद पर सभी बल्लेबाज की एवरेज जो होती है जो स्ट्राइक रेट होती है अब वह बेहद ही शानदार आपको देखने को मिलती है। सिमुलेशन गेम प्ले के लिए सीरीज का दूसरा टी20 आई का मुकाबला जहां पर भारत की टीम वेस्ट इंडीज की टीम आमने-सामने पहला मुकाबला भारत की टीम ने सात विकेट से अपना नाम किया और दूसरे मुकाबले में भारत की टीम छह विकेट गवा चुकी है। अब चार विकेट इनके हाथ में होंगे। इस बार एक बार फिर बेहतरीन ड्राइव एक रन के लिए पलटे और एक रन आसानी के साथ पूरा करेंगे। सिंगल के बाद ईशान किशन स्ट्राइक पर पहुंचेंगे। ईशान किशन अपने अर्शतक से 17 रन दूर है। क्या ईशान किशन इस मुकाबले में अपना अर्शतक पूरा कर पाएंगे? अगली गेंद रबार शेफर्ड लेकर तैयार। साथियों अगर आपको हमारी कमेंट्री पसंद आ रही है, सिमुलेशन गेम प्ले की यह सीरीज पसंद आ रही है तो वीडियो को लाइक करके कमेंट बॉक्स में भारत माता की जय लिखना बिल्कुल मत भूलिएगा इस बार गेंद हवा में लॉन्ग ऑन पर फील्डर है लेकिन लॉन्ग ऑन के फील्डर को बीट किया गेंद सीमा रेखा के बाहर छह रन के लिए और इस की बदौलत ईशान पहुंचे 39 के स्कोर पर मात्र 16 गेंदों का सामना किया ईशान किशन ने अब जीतने के लिए 21 गेंदों पर आज 36 रनों की आवश्यकता है एंड लेकर चले रोमारियो सैफर्ड [हौसला बढ़ाने की आवाज़] अगली गेंद सामना करने के लिए बिल्कुल तैयार है ईशान किशन हर एक गेंद बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण बनती जा रही है इस मुकाबले में। अगर आप गेंदबाज की नजरिए से सोचेंगे तो अब आपको विकेट चाहिए। अगर बल्लेबाज के नजरिए से आप देखेंगे तो बल्लेबाज को अब ज्यादा कुछ मशक्कत तो नहीं करनी। हर ओवर के अंदर आपको दो बड़ी बाउंड्री चाहिए। यानी छह गेंदों पर अब दो बाउंड्री मुझे लगता है ईशान किशन आसानी के साथ लगा सकते हैं। इस बार लॉन्ग ऑफ के क्षेत्र में ड्राइव किया। एक रन मिलेगा इस सिंगल के बाद श्रेया सेडगे के पास स्ट्राइक पहुंची अब तक इस ओवर की अगर आप बात करेंगे रोमारियो शेफर्ड ने चार गेंदे डाली है 21 रन अब तक खर्च किए यानी इस ओवर के अंदर 12 रन बटोर चुके हैं रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर में ईशान किशन और सुया सेठ के अगली गेंद लेकर तैयार है रोमारियो शेफर्ड सामना करेंगे राइट हैंड बल्लेबाज सुया सेठ के और इस बार यॉर्कर गेंद ही सटीक जड़ के अंदर गेंद लॉन्ग ऑन पर लेकिन इस बार हां नाम में दो फ़ील्डर की मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण यह गेंद सीमा रेखा के पार चली जाएगी। तो कुछ इस प्रकार की गलतियों को अब आपको बदलना होगा। यह अच्छी गेंद थी और उतना ही बेहतरीन स्ट्रोक मात्र एक रन होना चाहिए था लेकिन मिसफील्डिंग के कारण साथियों चार रन चले गए। अगली गेंद लेकर चले। इस बार ड्राइव किया है कवर के क्षेत्र में और एक सिंगल के साथ ओवर की समाप्ति 17 ओवर की समाप्ति पर भारतीय टीम का स्कोर 178 रन छह विकेट के नुकसान पर अब जीतने के लिए साथियों [हौसला बढ़ाने की आवाज़] आखिरी 18 गेंदे 30 रनों की आवश्यकता है क्या यह मुकाबला भारत की टीम जीत पाएगी अगली गेंद लेकर चलें रोमारियो शेफर्ड की यह पहली गेंद होगी सामना करने के लिए तैयार है सोया सेठ के राइट हैंड बल्लेबाज और सामने है नॉन स्ट्राइक पर ईशान किशन पहली गेंद और इस बार ऑफ स्टंप के बाहर निकलती हुई गेंद अच्छी गेंद अच्छी लाइन और लेंथ पकड़ कर रखी है सरफेन रदरफोर्ड ने रोमारी शेफर्ड के बाद सरफेन रदरफोर्ड को अब गेंदबाजी के लिए बुलाया है आप देखेंगे कि सरफेन रदरफोर्ड भी बेहतरीन गेंदबाज है राइट हैंड राइट हाफ मीडियम पेशर गेंदबाज है और इनकी ऑफ कटर जो गेंद होती है वह बेहद ही शानदार है अगर अगर आप इनकी स्ट्रेंथ पर नजर डालेंगे तो इन्होंने ऑफ कटर की गेंदबाजी में काफी विकेट चटके और अब वही स्ट्रेंथ इनको इस मुकाबले में इस्तेमाल करनी पड़ेगी। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] अगली गेंद फुल लेंथ की गेंद थी। मान लीजिए फुल टॉस गेंद थी। कवर के क्षेत्र में एक रन के लिए भागे एक रन पूरा करेंगे। आखिरी 16 गेंदे 29 रनों की आवश्यकता है। तो हर एक गेंद दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण बनती जा रही है। सबसे ज्यादा आप अगर बात करेंगे तो दबाव ऐसे गेंदबाज के तौर पर रहता है आपको कि आपको रन रोकने पड़ेंगे। किसी भी हालत में बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं देना या फिर बड़ी बाउंड्री से रोक कर रखना होगा। इस बार छोटी गेंद पुल कर दिया। मिड विकेट के ऊपर से यह 82 मीटर का लंबा ईशान किशन के बल्ले से और ईशान किशन 46 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जीतने के लिए। अभी भी 23 रनों की आवश्यकता है। आखिरी 15 गेंदों का मुकाबला है। तो भारत की टीम इस मुकाबले में अब आपको फ्रंट फुट पर खेलती हुई नजर आएगी क्योंकि शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन ईशान किशन के बल्ले के द्वारा देखने को मिला। ईशान किशन जो कि एक अनुभवी खिलाड़ी है और वर्ल्ड कप में भी इनका नाम शामिल था। क्या शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हैं ईशान किशन। इस बार फिर से छोटी गेंद इस बार फाइन एक बार फील्डर मौजूद। फर्स्ट बाउंस का इशारा लेकिन डॉट गेंद कुछ हद तक सरफेन रदरफोर्ड को राहत मिलेगी क्योंकि डॉट गेंद जब भी आती है तो बल्लेबाज का कॉन्फिडेंस बढ़ता है। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] एक और यॉर्कर गेंद फ्लिक किया है। एक रन आसानी के साथ भागकर पूरा करेंगे। लेकिन सिंगल के बाद अब स्ट्राइक पहुंचेगी सुहाया सेठ के पास। आखिरी 13 गेंदे 22 रनों की आवश्यकता है। सरफेन रदरफोर्ड की अंतिम गेंद होगी और इस बार ओवर द विकेट चलेंगे। अगर आप फील्ड पर नजर डालेंगे तो एक डीप स्क्वायर लेग एक मिड विकेट एक लॉन्ग ऑन एक लॉन्ग ऑफ और एक डीप एक्स्ट्रा कॉर पर फील्डर तैनात पांच फील्डर बाउंड्री रेखा पर तैनात अगली गेंद कट कर दिया थर्ड मैन पर लेकिन थर्ड मैन पर फील्डर मौजूद डॉट गेंद के साथ 18 ओवर की समाप्ति भारतीय टीम का स्कोर 186 रन छह विकेट के नुकसान पर आज जीतने के लिए साथियों आखिरी 12 गेंदों का मुकाबला बचा है भारतीय टीम को 22 रनों की आवश्यकता अलजारी जोसफ आज गेंदबाजी करने के लिए आ चुके हैं। अलजारी जोसेफ तीन ओवर में 27 रन खर्च किए। इनके स्पेल का यह अंतिम ओवर है। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] पहली गेंद लेकर चलेंगे ईशान किशन के लिए। राइट आर्म राउंड द विकेट और इस बार यॉर्कर गेंद यॉर्कर गेंद को उड़ा दिया लॉग ऑफ के क्षेत्र में और छह रन के लिए और इस के साथ ईशान किशन का यह अर्शतक पूरा होता हुआ यह महत्वपूर्ण अर्शतक है और क्या शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन जहां पर भारतीय टीम को एक अच्छी पारी की आवश्यकता थी। एंकर की भूमिका निभाने के लिए कोई अच्छा बल्लेबाज चाहिए था। वह भूमिका आज ईशान किशन ने निभाई है। साथियों पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और मात्र 21 गेंदों पर अपना अर्शतक पूरा किया है। अगली गेंद अलजारी जोसफ लेकर चलेंगे इस बार गेंद को खेला है कवर पर एक रन मिलेगा और इस सिंगल के बाद अब स्ट्राइक पहुंचेगी साथियों सुहास से के पास आखिरी 10 गेंदे 15 रन अब ज्यादा रन चाहिए नहीं लेकिन अगर यहां पर विकेट गिरा तो मुझे लगता है निश्चित तौर पर इस मुकाबले में रोमांच फिर से लौटेगा साथियों सिमुलेशन गेम प्ले की सीरीज में एक बार फिर आपका स्वागत है। यह दूसरा मुकाबला इस सीरीज का चलता हुआ जहां पर भारत की टीम अब जीत की कगार पर खड़ी है। लेकिन अलजारी जोसफ क्या कर पाएंगे? इस बार बाउंसर गेंद बट गेंद फर्स्ट बाउंस का इशारा अंपायर के द्वारा देखने को मिला है। नौ गेंदे 15 रन। अब रनों और गेंदों के बीच फासला उतना है नहीं। मात्र छह रन का फासला है। देखना पड़ेगा क्या ये छह रन के फासले को कम कर पाएंगे इस ओवर के अंदर। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] अलजारी जोसफ अगली गेंद लेकर चले ओवर की चौथी गेंद इस बार फुल टॉस गेंद थी गेंद को निकाला कवर के क्षेत्र में एक रन भागकर पूरा करेंगे सिंगल के बाद अब स्ट्राइक पहुंचेंगे ईशान किशन के पास अलजारी जोसेफ की अंतिम दो गेंदे इस ओवर की शेष है और दो गेंदों पर मुझे लगता है कुछ अनोखा कार्य करना होगा कुछ चमत्कारी गेंद करनी होगी ताकि ईशान किशन का विकेट मिल सके अगर ईशान किशन का अगर आप विकेट निकाल सकते हैं तो निश्चित तौर पर आप इस मुकाबले में वापसी करेंगे। अलजारी जोसफ राइट आर्म राउंड द विकेट लेकर चले अगली गेंद इस बार थर्ड मैन पर गेंद को निकाला फील्डर मौजूद एक रन मिलेगा तो इस गेंद पर भी एक रन आया। अब इस ओवर की अंतिम गेंद बाकी है। सामना करेंगे सुया सेठ गेंद और देखना होगा कितने रन छोड़कर जाएंगे अंतिम ओवर के लिए और अंतिम ओवर कौन लेकर आएगा वो भी देखना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। राइट आर्म तेज गेंदबाज अलजारी जोसफ अपने ओवर की अंतिम गेंद अपने स्पेलेल की अंतिम गेंद लेकर चलेंगे। जी हां साथियों सुया सेठ के लिए तैयार है अलजारी जोसफ इस बार लेग स्टंप के बाहर वाइड लाइन के बाहर थी और अंपायर बिल्कुल ये वाइड होनी चाहिए थी लेकिन अंपायर ने अपने डिसीजन पर कायम रहे 19 ओवर की समाप्ति 195 रन छह विकेट के नुकसान पर अब जीत से मात्र 13 रन दूर है भारत की टीम छह गेंदों की छह गेंदे शेष है 13 रन चाहिए अब स्ट्राइक पर रहेंगे ईशान किशन महत्वपूर्ण बल्लेबाज है। महत्वपूर्ण यह मुकाबला अगर भारत की टीम इस मुकाबले में जीतेगी तो दो जीरो की सिमुलेशन गेम प्ले की सीरीज में बढ़त बनाएगी। अगर इंडीज की टीम आज का मुकाबला जीती तो एक-एक की बराबरी पर खड़ी होगी और मुझे लगता है यहां पर मुकाबला बेहतरीन होगा। आखिरी छह गेंदे रोमांचक यह मुकाबला तो इस मुकाबले को छोड़कर कहीं मत जाइएगा साथियों। छह गेंदे ऐसे ऐसे छह गेंदों पर इस मुकाबले का नतीजा तय होगा। सरफेन रदरफोर्ड पहली गेंद लेकर चले। हां, पहली गेंद यॉर्कर गेंद थी, लेकिन, अजहां कहते हैं ना यॉर्कर गेंद को ईशान किशन ने खोदकर निकाला छह रन के लिए। लॉन्ग ऑन के ऊपर से और भारत की टीम 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है 201 रन। अच्छे विकेट के नुकसान पर अब पांच गेंदों पर सात रन। तो, यह जो मुश्किल भरा मुकाबला लग रहा था, भारतीय टीम के लिए थोड़ा आसान बनाते हुए ईशान किशन। आज तारीफ करनी होगी वैभव की। उसके बाद ईशान किशन की जोफी लेफ्ट हैंड बल्लेबाज आज कमाल करके गए हैं। वो काबिले तारीफ है। श्रेयस अय्यर का विकेट रन आउट के रूप में गिरा था। लेकिन आज जिन युवा खिलाड़ियों पर भारतीय टीम लगातार विश्वास जता रही है वो बिल्कुल अपना 100% देते हुए इस मुकाबले में पुल करने का प्रयास। एक और डॉट गेंद। अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन। डॉट गेंद सर्वे रदरफोर्ड के द्वारा और अगर एक दो डॉट गेंदे और लगा देंगे तो बिल्कुल दबाव भारतीय टीम के बल्लेबाजों के ऊपर फिर से आपको बढ़ता हुआ नजर आएगा। अगली गेंद लेकर लेकर तैयार रदरफोर्ड राइट आर्म ओवर द विकेट फिर से ओर करके एक और सटीक गेंद तो यह गेंदबाजी कहीं ना कहीं भारत की टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर रही है। अभी भी तीन गेंदे सात रन अब मुझे लगता है ईशान किशन को बड़ा कार्य करना होगा। बड़ा हिट लगाना पड़ेगा क्योंकि मुकाबले में वापसी कर चुकी है वेस्ट इंडीज की टीम सरफेन रदरफोर्ड की यह बेहतरीन तीन गेंदे अब आखिरी तीन गेंदे शेष लेकर चले सरफेन रदरफोर्ड इस बार छोटी गेंद पुल कर दिया और गेंद हवा के अंदर और लॉन्ग ऑन के बाद अब स्क्वायर लेग के ऊपर से इस बार गेंद को उड़ाया एक और छह रन अब इस के बाद भारत की टीम को जीतने के लिए दो गेंद गेंदों पर एक रन चाहिए। काफी ज्यादा बाउंसर गेंद थी, छोटी गेंद थी और छोटी गेंद को लेफ्ट हैंड बल्लेबाज कहां बखशने वाले हैं? तो सरफेन रदरफोर्ड के द्वारा इस बार छोटी सी चूक कोई छोटी सी लाइन और लेंथ में बदलाव किया था और उसका खामियाजा अब भुगतना पड़ा है। वेस्ट इंडीज की टीम को दो गेंदों पर एक रन बनाना कोई मुश्किल कार्य नहीं होगा। लेकर चले सरफेन रदरफोर्ड ओवर की पांचवी गेंद। तीन फील्डर ऑन साइड में दो फील्डर ऑफ साइड में चले। आइए निर्णायक गेंद इस मुकाबले की पुल कर दिया एक रन के लिए पलटे एक रन आसानी के साथ पूरा करेंगे और भारतीय टीम ने इस मुकाबले को चार विकेट से अपने नाम कर लिया ईशान किशन की बेहतरीन पारी और साथियों क्या शानदार मुकाबला दो जीरो की बढ़त अब सिमुलेशन गेम प्ले के अंदर भारतीय टीम ने बना ली वेस्ट इंडीज की टीम चाहती तो इस मुकाबले जी मुकाबले को जीतकर एक-एक की बराबरी कर सकती थी लेकिन अंत भला तो सब भला भारतीय टीम ने अंत में जीत हासिल की बहुत-बहुत धन्यवाद साथियों, हमारे साथ ये मुकाबला देखने के लिए, अब तक आपने वीडियो को लाइक नहीं किया तो वीडियो को लाइक करके चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा।

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

Over The Hill Review - It`s My Game of the Year!

SOY EL JUGADOR MÁS COMPLETO DE VALORANT